फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम जन विकास कार्यक्रमों में कोताही बर्दाश्त नहीं : नंद गोपाल नंदी

Thu, 03 Dec 2020 09:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत संचालित परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर नागरिक उड्डयन एवं अल्पसंख्यक कल्याण नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने वक्फ संपत्तियों के डिजिटाइजेशन का काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। वह बृहस्पतिवार को विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वक्फ की जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ तत्काल एफआईआर कराने के साथ ही कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


बैठक में नंदी ने राजपत्रित नियमावली, मदरसा बोर्ड शिक्षकों की नियमावली और राज्य हज समिति नियमावली को शीघ्र तैयार करने को कहा है। उन्होंने मानव संपदा पोर्टल पर मदरसों की फीडिंग का काम शीघ्र करने के भी निर्देश दिए हैं। तो छात्रवृत्ति योजना में केवाईसी कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम केतहत संचालित ऐसी लंबित परियोजनाओं का कार्य तेजी से पूरा कराया जाए, जिन परियोजनाओं के लिए केंद्र से पहली किश्त मिल चुकी है। उन्होंने शामली के थाना भवन, बदायूं के सहसवान एवं सहारनपुर के नरैनी में निर्माणाधीन राजकीय आईटीआई और शाहजहांपुर केतिलहर में पालीटेक्निक के निर्माण की प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण बीएल मीना ने विभागीय कार्यक्रमों और योजनाओं की प्रगति का विवरण पेश किया। बैठक में निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक सी इंदुमती, विशेष सचिव जेपी सिंह, शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड के कार्यपालक अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें