बसपा की मंडलीय बैठकों में आठ से 13 मार्च के बीच जिला स्तरीय बैठकों के कार्यक्रम को भी मंजूरी दी गई। लखनऊ जिले की बैठक 10 मार्च को होगी। जिला स्तरीय बैठकों में बसपा व सपा के विधानसभा स्तर से लेकर जिला स्तर तक के नेताओं को आमंत्रित कर गठबंधन को जिताने की रणनीति बनाने का फैसला हुआ। सपा के जिला स्तरीय नेताओं से बात कर उनके फ्रंटल संगठनों के जिम्मेदार नेताओं को भी इन बैठकों में बुलाने की योजना है। बसपा के भाईचारा संगठन भी इसमें हिस्सा लेंगे। बैठक में तय हुआ कि जहां सपा के प्रत्याशी हैं वहां भी बसपा कार्यकर्ता तन-मन-धन से लगेंगे। यदि सपा की ओर से साधन व संसाधन नहीं उपलब्ध कराए जाते हैं तो पार्टी के लोग अपने साधन से उनके प्रत्याशियों को जिताने का प्रयास करेंगे।
बसपा की जिलावार बैठकें तय
- रायबरेली 8 मार्च
- उन्नाव 9 मार्च
- लखनऊ 10 मार्च
- खीरी 11 मार्च
- सीतापुर 12 मार्च
- हरदोई 13 मार्च