कांग्रेस ने एक बार फिर सपा सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी प्रवक्ता
वीरेंद्र मदान ने कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट, राहजनी, बलात्कार एवं
लड़कियों पर तेजाब डालने की घटनाओं में बाढ़ आ गई है।
माफिया के हौसले
बुलंद हैं। हद तो तब हो गई जब प्रदेश के काबीना मंत्री की भैंसों को भी
उनके घर के पास से चोर ले गए।
जब चोर-उचक्के मंत्री का घर नहीं छोड़ रहे
हैं तो प्रदेश का क्या हाल होगा इसे अच्छी तरह समझा जा सकता है।
कांग्रेस
ने कहा कि केंद्र सरकार ने वरिष्ठ नौकरशाही के तबादले दो साल तक नहीं करने
के निर्देश दिए तो इस पर प्रदेश सरकार ने विरोध कर दिया।
प्रदेश कांग्रेस
प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र के इस फैसले से प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे
ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग पर रोक लगेगी।
सत्तापक्ष के नेताओं द्वारा
अधिकारियों को तबादले का डर दिखाकर कराये जा रहे गलत कामों पर भी रोक
लगेगी। इसीलिए सपा सरकार आईएएस-आईपीएस नियमावली में संशोधन का विरोध करने
में उतर आई है।