फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्राओं के उत्पीड़न का नहीं मिला जवाब, वार्डेन की अब बर्खास्तगी की तैयारी

विज्ञापन
खुजौली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय।
विज्ञापन
लखनऊ। खुजौली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं के साथ उत्पीड़न का वार्डन सुधा यादव ने जवाब नहीं दिया। तय समय पर जिलाधिकारी के समक्ष अपना पक्ष न रखने से यह स्पष्ट हो गया है कि वार्डन की बर्खास्तगी होगी।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को जिला प्रशासन के समझ वार्डन को अपना पक्ष रखने का आखिरी दिन था, लेकिन जवाब देना तो दूर, वह बेसिक शिक्षा विभाग के दफ्तर भी नहीं पहुंचीं। अब यह तय है कि वार्डन को बर्खास्त कर नई वार्डन की की तैनाती की जाएगी।
मामले में प्रशासन की ओर से गठित महिला अधिकारियों की कमेटी ने जांच रिपोर्ट में पुष्टि की है कि वार्डन छात्राओं को मारती-पीटती थीं। ऐसे में अब विद्यालय की प्रधानाचार्य व वार्डन के पास बचाव के लिए कोई जरिया नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें