फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उमस भरी गर्मी से रात में भी नहीं मिल रहा चैन

Mon, 17 Jun 2024 02:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण गर्मी से बचने के लिए बाग बगीचों का ले रहे सहारा। 
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में मौसम का मिजाज विगत दो दिनों से लगातार गर्म बना हुआ है। इस दौरान रात के तापमान में भी बढ़ोतरी के कारण लोग परेशान है। आद्रता कम होने के कारण उमस भरी गर्मी से जूझ रहे हैं। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 46 व न्यूनतम पारा 31 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सुबह से ही आग उगल रही सूरज की किरणें व गर्म लू के थपेड़े लोगों को झुलसाते रहे। जिसकी तपन का अहसास देर रात तक हो रहा है। उमस भरी गर्मी से घरों में लगे पंखा-कूलर भी लोगों को राहत नहीं दिला पा रहे हैं। बार बार हो रही अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। दिन में होने वाली कटौती ने जहां लोगों को बेचैन कर रखा है, वहीं रात में होने वाली कटौती के कारण लोग चैन की नींद भी नहीं सो पा रहे हैं। दिन में राहत के लिए लोग पेड़ व बाग का सहारा ले रहे हैं।

खराब हैंडपंप बढ़ा रहे परेशानी
जिले के सभी प्रमुख बाजारों, कस्बों, तिराहों व चौराहों सहित मुख्य मार्ग के किनारे लगे अधिकांश सरकारी हैंडपंप या तो पूरी तरह खराब हैं। या फिर उनसे दूषित जल निकल रहा है। ऐसे में गर्मी से बेहाल लोगों को अपना हलक गीला करने के लिए दुकान का ही सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें