फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अगले साल तक भ्रष्ट डॉक्टरों से निजात'

Wed, 20 Nov 2013 11:12 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने कहा कि 90 फीसदी भ्रष्ट और चोर डॉक्टर या तो जेल में हैं या रिटायर हो चुके हैं।
विज्ञापन


2014 तक बचे हुए गड़बड़ डॉक्टर भी अपने अंजाम तक पहुंच जाएंगे।

इसके बाद स्वास्थ्य सेवाओं में और तेजी से सुधार होगा।

वे नवजात शिशु देखभाल पर बुधवार को स्थानीय पांच सितारा होटल में आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

पढि़ए: अखिलेश की नाकामी का एक और अध्याय

उन्होंने कहा कि हर गरीब को अच्छे से अच्छा इलाज मुहैया कराना ही सपा सरकार का लक्ष्य है।

स्वास्थ्य सेवाएं जैसे-जैसे सुधर रही हैं, स्वास्थ्य सूचकांक में भी सुधार हो रहा है।

51 प्रति हजार करें शिशु मृत्यु दर
मंत्री ने कहा कि समाजवादी एंबुलेंस सेवा 108 शुरू होने के बाद अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव बढ़े हैं।

जच्चा-बच्चा को घर पहुंचाने के बाद भी देखभाल और टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

इसी का नतीजा है कि प्रदेश में 2012 में शिशु मृत्यु दर 57 से घटकर 53 पर आ गई है। अप्रैल 2014 तक इसे 51 प्रति हजार पर लाना है। यह सभी के प्रयास से ही संभव है।
 
इस मौके पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री शंखलाल मांझी, प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रवीर कुमार, एनएचएम निदेशक अमित घोष आदि मौजूद थे।

लखनऊ की अन्य खबरों के लिए देखिए यहां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें