फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बारूदखाना के एसए अपार्टमेंट पर फैसला नहीं, सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
जैक लगाकर कराई गई है एसए अपार्टमेंट की मरम्मत।
विज्ञापन
लखनऊ। गोलागंज के बारूदखाना स्थित खतरनाक हो चुके अवैध एसए अपार्टमेंट को गिराया जाएगा या मरम्मत के बाद रहने योग्य बनाया जाएगा, इस पर सोमवार को भी अंतिम निर्णय नहीं हो सका। एलडीए को अभी सेफ्टी ऑडिट टीम की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि, शुरुआती जांच में एलडीए अपार्टमेंट के निर्माण को घटिया और भवन को रहने के लिए असुरक्षित बता चुका है।
विज्ञापन

अंतिम रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण एलडीए ने आवंटियों की ओर से कराई गई निजी एजेंसी की सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट पर भी कोई निर्णय नहीं लिया है। निजी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि करीब 87 लाख रुपये खर्च कर मरम्मत कराने के बाद अपार्टमेंट को रहने योग्य बनाया जा सकता है।
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने कहा कि निजी एजेंसी की रिपोर्ट पर भरोसा नहीं किया जा सकता। एलडीए की अधिकृत सेफ्टी ऑडिट एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर ही निर्णय होगा। उन्होंने बताया कि यदि रिपोर्ट में मरम्मत के बाद भवन को सुरक्षित बनाने की बात सामने आती है तो बिल्डर को शमन मानचित्र पास कराने, अनधिकृत निर्माण हटाने और सुरक्षा संबंधी जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए जाएंगे। इन सभी कार्यों के बाद ही भवन में रहने की अनुमति दी जाएगी। यदि रिपोर्ट में मरम्मत के बाद भी भवन को असुरक्षित बताया गया तो उसका ध्वस्तीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

बिल्डर को बचाने के आरोप
इस बीच अपार्टमेंट की फाइल एलडीए में नहीं मिलने और बिल्डर की ओर से अपने खर्च पर मरम्मत कराने का प्रस्ताव दिए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि बिल्डर और अवैध निर्माण कराने वाले इंजीनियर को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, बिल्डर की ओर से एलडीए अधिकारियों पर शासन स्तर से दबाव भी बनवाया गया है। इसी वजह से सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट में देरी की बात सामने आ रही है।
जैक लगाकर भवन को दिया सहारा
एक सप्ताह पहले एसए अपार्टमेंट का एक पिलर दरक गया था, जिससे भवन के ढहने का खतरा पैदा हो गया। इसके बाद वहां रहने वाले लोगों को बाहर निकाल दिया गया। एलडीए की विशेष टीम ने जैक लगाकर भवन को अस्थायी मजबूती देने का काम शुरू किया। यह काम चार दिन में पूरा हुआ। एलडीए के मुताबिक, अस्थायी मजबूती इसलिए दी गई ताकि लोग फ्लैटों से जरूरी और कीमती सामान निकाल सकें।

जैक लगाकर कराई गई है एसए अपार्टमेंट की मरम्मत।

जैक लगाकर कराई गई है एसए अपार्टमेंट की मरम्मत।

जैक लगाकर कराई गई है एसए अपार्टमेंट की मरम्मत।

जैक लगाकर कराई गई है एसए अपार्टमेंट की मरम्मत।

जैक लगाकर कराई गई है एसए अपार्टमेंट की मरम्मत।

जैक लगाकर कराई गई है एसए अपार्टमेंट की मरम्मत।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें