फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सत्र शुरू हुए माह बीता, कार्य पुस्तिका का पता नहीं, शिक्षकों को पुरानी पुस्तिका से पढ़ाने के निर्देश

Sat, 06 May 2023 03:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बेसिक शिक्षा के शिक्षकों के पास नया सत्र शुरू होने के एक महीने बाद भी कार्य पुस्तिका नहीं है। उन्हें पुरानी कार्य पुस्तिका से ही अभ्यास कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा के शिक्षकों की समस्याएं समाप्त होती नहीं दिख रही हैं। हालत यह है कि नया सत्र शुरू हुए एक माह से अधिक हो गया है, लेकिन अब तक कार्य पुस्तिका का पता नहीं है। विभाग ने शिक्षकों को फिलहाल पुरानी कार्य पुस्तिका व संदर्शिका से पठन-पाठन कराने को कहा है।

विज्ञापन


निर्देश दिया गया है कि कक्षा एक में जब तक नई कार्य पुस्तिका नहीं मिलती है तब तक शिक्षक विद्यालय प्रवेश मॉड्यूल से पढ़ाएं। हर शिक्षक को निपुण लक्ष्य डाउनलोड कर प्रतिदिन 10 विद्यार्थियों को उसके माध्यम से अभ्यास कराना है।

यदि शिक्षक ने साप्ताहिक मॉड्यूल को पूरा कर लिया है तो उसका दोहराव कराएं। कक्षा चार और पांच में पिछली निर्देशिका का प्रयोग कर पढ़ाई कराएं। गर्मी की छुट्टियों तक नई संदर्शिका और कार्य पुस्तिका उपलब्ध होगी, इसके अनुसार छुट्टियों के बाद पठन-पाठन शिक्षक कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें