फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की रजत जयंती में नहीं शामिल होंगे नीतीश कुमार

Fri, 04 Nov 2016 02:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नी‌तीश कुमार समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में शामिल नहीं होंगे। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने उनके शामिल होने और न होने की अटकलों को विराम देते हुए ये बात शुक्रवार को दिल्ली में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा क‌ि छठ पूजा की तैयारियों और पहले से निर्धारित मीटिंग के चलते वह रजत जयंती समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। 

बता दें क‌ि शिवपाल यादव ने गुरुवार को जब प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो शामिल होने वालों में नीतीश का नाम नहीं शामिल था। हालांक‌ि देर शाम शिवपाल की तरफ से सूचना आई कि नीतीश कुमार रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे। वहीं शुक्रवार को केसी त्यागी ने उनके शामिल होने से इंकार कर दिया।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रथयात्रा के कुछ घंटे बाद सपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में शिवपाल ने कहा कि जो भी सेक्युलर लोग हैं, उन्हें जोड़ा जाएगा। भाजपा को किसी भी हालत में सत्ता में आने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श‌िवपाल ने बताए थे इन लोगों के नाम

शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
श‌िवपाल ने बताया था क‌ि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा,  जदयू सांसद शरद यादव, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, रालोद अध्यक्ष अजित सिंह, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री अभय चौटाला, केसी त्यागी, राम जेठमलानी, संतोष भारतीय मौजूद समारोह में मौजूद रहेंगे। 

माना जा रहा है क‌ि रजत जयंती के बहाने सपा जनता परिवार को एक मंच पर लाकर महागठबंधन की तैयारी में है। 

शिवपाल से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि इस पर फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व लेगा। सपा खुद सरकार बनाने में सक्षम है, लेकिन लोहियावादी, चरणवादी, समाजवादी लोगों को जोड़ा जाएगा। ऐसे में नीतीश का समारोह में न शामिल होना समाजवादी पार्टी के ल‌िए झटका माना जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें