फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश बोले, देश को संघ मुक्त, शराब मुक्त बनाना है

Sun, 07 Aug 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मिशन यूपी 2017 का आगाज करने आए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि गोरक्षा की बात करने वाले संघ के लोग मरे हुए जानवरों की खाल का जूता पहनकर शान से घूमते हैं।
विज्ञापन


गायों को सड़कों पर एक्सीडेंट होने के लिए छोड़ देते हैं। संघ को चाहिए कि वह शाखा लगाने की जगह गोरक्षा शाखा लगाए। उन्होंने लोगों से कहा कि देश को संघ मुक्त, शराब मुक्त बनाना है तो जदयू का साथ दीजिए।

शराब बंदी के संबंध में उन्होंने बताया कि यूपी के सीएम प्रिय अखिलेश यादव को भी सुझाव दिया है। यह भी कहा है कि ऐसा करके वह यूपी में अपने बल पर नेता बने रहेंगे। अभी उनको इधर उधर से सलाह, मशविरा लेना पड़ता है।
विज्ञापन


जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश शनिवार को घाटमपुर में कैप्टन सुखवासी सिंह स्मारक जनता महाविद्यालय में आयोजित जदयू के राजनैतिक सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन

खुद को गोरक्षक कहने वालों को करना है बेनकाब

उन्होंने गुजरात में दलितों को पीटने के मामले में भी संघ को घेरा। कहा कि अपने को गोवंश का रक्षक कहने वाले मरे जानवरों की खाल उतारने वालों से घृणा करते हैं, उन्हें पीटते हैं। ऐसे ही लोगों को बेनकाब करने के लिए जदयू ने बीड़ा उठाया है।

राजस्थान में भाजपा सरकार के बावजूद वहां 500 गायें अव्यवस्था की वजह से मर गईं। भाजपा सिर्फ दिखावा है, जो कुछ है, वह आरएसएस ही है। नीतीश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जमकर हमला बोला।

कहा कि मोदी लोकसभा के चुनाव में बनारस में बोले थे कि मां गंगा ने उन्हें बुलाया है। अब वही मां गंगा उन्हें ढूंढ रही हैं। उनका पता ही नहीं चल रहा है।

पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि केंद्र ने किसानों को धोखा दिया है। यूपी की जनता मायावती, मुलायम को परख चुकी है। जदयू यहां हालात बदलने के इरादे से आई है।

बताया कि 28 दिसंबर को फैजाबाद मंडल का सम्मेलन अकबरपुर (अंबेडकर नगर) में होगा। राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि यूपी में भाजपा उनके  निशाने पर रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें