पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने मंगलवार को दिल्ली में एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की मौजूदगी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।
निषाद पार्टी ने भाजपा से मोदी सरकार और योगी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने मंगलवार को दिल्ली में एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की मौजूदगी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर आगामी पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर बात की।
विज्ञापन
संजय ने बताया कि नड्डा से निषाद पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज राजनीतिक मुकदमे वापस लेने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे में निषाद पार्टी को सम्मानजनक सीटें देने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई है। आगामी जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भी पार्टी ने सीटें मांगी है। उन्होंने बताया कि नड्डा ने मुकदमे जल्द वापस कराने और चुनाव में पार्टी का सम्मान रखने का आश्वासन दिया है। मुलाकात के दौरान सांसद प्रवीण निषाद भी मौजूद थे।