राज्य टेनिस के वेटरन वर्ग में शाॅट खेलते खिलाड़ी।
लखनऊ। निर्भय सिंह और राजकुमार ने जीत दर्ज करते हुए हुए राज्य टेनिस प्रतियोगिता में पुुरुष एकल (30 वर्ष से अधिक) के फाइनल में प्रवेश किया। निर्भय ने शोभित टंडन को 6-3 और राजकुमार ने दीपक यादव को 6-3 के समान अंतर से पराजित किया।
विजयंत खंड मिनी स्टेडियम स्थित टेनिस एरीना में खेली जा रही प्रतियोगिता के पुरुष एकल (40 वर्ष से अधिक) में दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसके अंतर्गत अंकुर कपूर ने हरिओम सिंह को 6-1 और सुनील कुमार ने अश्विनी कुमार को 6-0 से पराजित किया। प्रतियोगिता के पुरुष एकल (50 वर्ष से अधिक) वर्ग के पहले सेमीफाइनल में आलोक भटनागर ने कुलदीप सिंह को 6-1 और दूसरे सेमीफाइनल में मनीष महरोत्रा ने मनोज मदान को 6-3 से पराजित किया।
प्रतियोगिता के पुरुष एकल में रविवार को प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इसके अंतर्गत हनु वर्मा ने अनुज कुमार को 6-2, सानिध्य द्विवेदी ने शुभम बंसल को 6-2, वरुण सिंह ने पंकज यादव को 6-2, शोभित टंडन ने सौरभ सिंह को 7-5, ओम यादव ने राहुल प्रजापति को 6-0, यश वर्मा ने अंश सक्सेना को 6-0, अभिषेक यादव ने राजकुमार को 6-1 और वंश यादव ने अनुरुद्ध कुमार को 6-1 से पराजित किया।
राज्य टेनिस के वेटरन वर्ग में शाॅट खेलते खिलाड़ी।
राज्य टेनिस के वेटरन वर्ग में शाॅट खेलते खिलाड़ी।
राज्य टेनिस के वेटरन वर्ग में शाॅट खेलते खिलाड़ी।