फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NET: कानपुर व मुरादाबाद मंडल की निपुण परीक्षा तिथि बदली, जानें- कहां, कब होगी परीक्षा

Sun, 13 Nov 2022 04:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुरादाबाद व कानपुर मंडल में होने वाली निपुण मूल्यांकन परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। नई तारीखों का एलान कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए प्रस्तावित निपुण मूल्यांकन परीक्षा (नेट) के कार्यक्रम में एक और बदलाव किया है। इस बार कानपुर व मुरादाबाद मंडल के जिलों की परीक्षा तिथि बदली गई है।

विज्ञापन


संशोधित कार्यक्रम के अनुसार कानपुर मंडल के सभी जिलों में निपुण मूल्यांकन परीक्षा अब 29 नवंबर को होगी। वहीं मुरादाबाद मंडल के विभिन्न जिलों में 30 नवंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें - मैनपुरी में शाक्य और खतौली में सैनी पर दांव लगाने की तैयारी में भाजपा, केंद्रीय नेतृत्व लेगा निर्णय
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अफसरों ने दबा दी होम्योपैथी भर्ती घोटाले की फाइल, मृतक आश्रितों की नियुक्ति में हुई धांधली
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उक्त दोनों मंडलों में 24 नवंबर को परीक्षा होनी थी, लेकिन उक्त तिथि को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस का सार्वजनिक अवकाश होने के चलते संशोधित तिथि घोषित की गई हैं।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने इस संबंध में संबंधित बीएसए व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्यों को निर्देश जारी कर व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें