फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जानकीपुरम में डायरिया के नौ और मरीज मिले

विज्ञापन
जानकीपुरम में जांच करने पहुंची टीम।
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम के सेक्टर-सात में डायरिया का प्रकोप थमा नहीं है। बृहस्पतिवार को नौ और मरीज ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। इनमें से दो को हालत गंभीर होने पर बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे दिन इलाके में डटी रही। लोगों को दवा बांटने के साथ पानी में क्लोरीन मिलाकर पीने की सलाह दी।

इलाके के बहादुर (52), हरिओम (35), गायत्री (40), सना (15), प्रेमा देवी (32), रीता यादव (26), पूजा सिंह (30), कलीम (52) व एक अन्य मरीज बृहस्पतिवार को जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। इनमें से कलीम व सना को हालत नाजुक होने पर बलरामपुर अस्पताल भेजा गया। बाकी मरीजों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। उधर, डॉक्टरों की टीम ने 240 घरों का सर्वे किया। इसमें हल्के लक्षण वाले छह मरीज मिले, जिन्हें दवा दे दी गई। इससे पहले बुधवार को जानकीपुरम सेक्टर 7 में 50 लोग उल्टी-दस्त की चपेट में आए थे।



कैंप लगाया, एंबुलेंस भी तैयार

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के निर्देश पर जानकीपुरम पीएचसी की टीम ने इलाके में कैंप लगाया है। यहां दवाएं बांटने के साथ इलाके में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि टीमों को 24 घंटे निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि मरीजों को अस्पताल भेजने के लिए इलाके में एंबुलेंस 24 घंटे तैयार रहेगी।
विज्ञापन


............................................



जांच के लिए भेजे गए पानी के नमूने

फोटो

माई सिटी रिपोर्टर



लखनऊ। जानकीपुरम के सेक्टर-सात में उल्टी-दस्त के 50 मरीज मिलने के बाद जलकल विभाग, सीएमओ और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण कर पानी के चार नमूने लिए। बुधवार को छह नमूने लिए गए थे।

सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य स्वास्थ्य संस्थान अलीगंज भेजा गया है। शुक्रवार को इसकी रिपोर्ट आने की उम्मीद है। उधर, जलकल के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि बुधवार व बृहस्पतिवार को मौके पर की गई जांच में पेयजल सही मिला है। इसके बाद भी एहतियातन पानी के छह टैंकर लगा दिए गए हैं।

कई घरों के पानी के कनेक्शन नाली के नीचे से गए थे, जिन्हें अब ऊपर से किया गया। इसके अलावा चार ऐसे घरों के कनेक्शन काटे गए हैं, जो बंद थे। पानी के छह नमूनों में से चार जीवाणु और दो रासायनिक जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें