फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अंसल कंपनी के खिलाफ नौ और एफआईआर

Mon, 24 Mar 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अंसल कंपनी के खिलाफ गोल्फ सिटी थाने में नौ और एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। पीड़ितों ने कंपनी मालिक, अधिकारी व कर्मचारियों पर प्लाॅट व फ्लैट दिलाने के नाम पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


तालकटोरा के राजाजीपुरम निवासी अशोक कुमार के अनुसार वर्ष 2013 में अंसल कंपनी को 19.85 लाख रुपये देकर प्लॉट बुक किया था। कंपनी के निदेशकों ने फर्जी आवंटन पत्र जारी कर दिया था। अलीगंज के सेक्टर-एल निवासी निर्मल सिंह के मुताबिक हिजाब सुल्ताना के जरिये मार्च 2012 में 16.51 लाख रुपये देकर अंसल में एक प्लॉट बुक कराया था। वहीं, गोमतीनगर विस्तार सेक्टर -5 निवासी लक्ष्मी सक्सेना के अनुसार अंसल कंपनी के प्रोजेक्ट सिरीन लेकव्यू में फ्लैट बुक कराया था। सितंबर 2015 तक 8,04,154 रुपये जमा किए थे। दस साल बाद भी प्रोजेक्ट शुरू नहीं हुआ।
इसी तरह कृष्णानगर की एलडीए कॉलोनी निवासी कोपल तिवारी से करीब 33 लाख रुपये, जानकीपुरम निवासी शिखर अग्निहोत्री से 11 लाख रुपये, सुशांत गोल्फ सिटी निवासी अरविंद कुमार मिश्र से 17 लाख रुपये, मड़ियांव प्रियदर्शिनी कॉलोनी निवासी अनिल कुमार पांडेय से 16 लाख रुपये, रायबरेली रोड एल्डिको कॉलोनी निवासी सुनीता सिंह से 11 लाख और वाराणसी निवासी नीना राय से सात लाख रुपये लेकर अंसल कंपनी ने हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें