फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नौ दिवसीय गोमती पुस्तक महोत्सव कल से, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के शिवाजी क्रीड़ा स्थल पर 12 से 20 सितंबर तक आयोजित होने वाले गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 में साहित्य के साथ विज्ञान, कला और संस्कृति का संगम नजर आएगा। पुस्तक मेले का औपचारिक उद्घाटन 12 सितंबर को सुबह 10:45 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। भारतीय वायुसेना के अधिकारी और अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में होंगे। वह 15 सितंबर को ‘धरती से अंतरिक्ष तक : सपनों की उड़ान’ विषय पर विद्यार्थियों और युवाओं से संवाद करेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार और माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले महोत्सव की थीम ‘साहित्य और संवाद’ रखी गई है। डीआईओएस ने जिले के सभी स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों की सहभागिता के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

एनबीटी के चिल्ड्रन्स कॉर्नर में विद्यार्थियों के लिए कक्षावार समय-सारणी तैयार की गई है। कठपुतलियों का रंगमंच, वैदिक मैथ्स की कक्षाएं, कहानी की दुनिया और क्रिएटिव राइटिंग सत्र बच्चों को किताबों से जोड़ेंगे। कहानी, कविता, चित्रकला, विज्ञान, सुलेख और हस्तकला जैसी गतिविधियां भी होंगी। 13 को पुस्तक लोकार्पण और वरिष्ठ साहित्यकार पार्थसारथी सेन शर्मा के साथ संवाद होगा। 14 को ‘अस्मिता से आत्मनिर्भरता तक’ विषय पर चर्चा होगी। 15 को बनारस और साहित्य पर संवाद तथा आधुनिक बाल कहानियों का लोकार्पण होगा। 16 को हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें