फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उलटफेर कर नीलोत्पल क्वार्टर फाइनल में, छठीं वरीय अवनीश को चौंकाया

विज्ञापन
लामार्टिनियर कॉलेज स्थित टेनिस फैसिलिटी में शुरू हुआ टूर्नामेंट।
विज्ञापन
लखनऊ। गैर वरीय उत्तर प्रदेश के नीलोत्पल सिंह ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टूर्नामेंट में छठीं वरीय अवनीश वी को 7-5, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में मंगलवार को बालक वर्ग प्री क्वार्टर फाइनल खेले गए। वहीं शीर्ष वरीय वंशराज जलोटा, दूसरी वरीय फैज किदवई, तीसरी वरीय अनुरुद्ध कुमार और चौथी वरीय रोहिन राज ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अंतिम आठ में जगह बनाई। दूसरी ओर शीर्ष वरीय वंशराज जलोटा ने अर्णव चौहान को एकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-1 से हराया, जबकि दूसरी वरीय यूपी के फैज किदवई ने अर्णव श्रीवास्तव को 6-1, 6-0 से शिकस्त दी।
तीसरी वरीय यूपी के अनुरुद्ध कुमार ने यूपी के मोहम्मद आरिज को 6-1, 6-4 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। चौथी वरीय रोहिन राज ने ध्रुव सिंह को 7-5, 6-1 से पराजित किया। अन्य मुकाबलों में यूपी के युवराज सिंह ने यूपी के अनय श्रीवास्तव को 6-1, 6-2 से, छठी वरीय यूपी के आरव भास्कर ने यूपी के आद्विक अग्रवाल को 6-4, 6-0 से हराया। वहीं यूपी के आर्य सिंह ने यूपी के ही फहद अहमद को कड़े संघर्ष के बाद 6-2, 6-7(6), 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

लामार्टिनियर कॉलेज स्थित टेनिस फैसिलिटी में शुरू हुआ टूर्नामेंट।

लामार्टिनियर कॉलेज स्थित टेनिस फैसिलिटी में शुरू हुआ टूर्नामेंट।

लामार्टिनियर कॉलेज स्थित टेनिस फैसिलिटी में शुरू हुआ टूर्नामेंट।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें