फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साढ़े चार घंटे देर से आई नीलांचल एक्सप्रेस

Thu, 16 May 2024 04:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। लंबी दूरी की ट्रेनें काफी विलंब से पहुंचने के कारण यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। बुधवार को पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे देर से पहुंची।
विज्ञापन


लखनऊ-प्रयागराज स्पेशल ढाई घंटे देर से आई। यह गाड़ी लखनऊ से ही दो घंटे से ज्यादा विलंब से चलाई गई थी। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल, प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस और बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से आई।
प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस और प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे-आधे घंटे देर से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि विलंब से आने वाली ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण देर से पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें