फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikhat Ansari Case: चित्रकूट की SP समेत चार पुलिसकर्मियों का आज होगा सम्मान, दी जाएगी DGP की कमेंडेशन डिस्क

Tue, 14 Feb 2023 12:39 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मंगलवार को चित्रकूट की एसपी वृंदा शुक्ला, सीओ सिटी हर्ष पांडेय, डिप्टी एसपी अनुज कुमार मिश्रा और उप निरीक्षक श्याम देव सिंह को राजधानी स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग बुलाया गया है। 
विज्ञापन
आईपीएस वृंदा शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को डीजीपी की कमेंडेशन डिस्क देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए चित्रकूट की एसपी वृंदा शुक्ला, सीओ सिटी हर्ष पांडेय, डिप्टी एसपी अनुज कुमार मिश्रा और उप निरीक्षक श्याम देव सिंह को मंगलवार को राजधानी स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग बुलाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इस मामले में उप निरीक्षक श्याम देव सिंह ने कर्वी कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया था। जिसमें निखत बानो पर अब्बास को जेल से फरार कराने की साजिश रचने और कुछ पुलिस अधिकारियों, गवाहों और अभियोजन अधिकारियों की हत्या की योजना बनाने का भी जिक्र किया गया है। डीजीपी इस गोपनीय आपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली पुलिस टीम को कमेंडेशन डिस्क देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें