फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गुनगुनी धूप के साथ अब रातें होंगी ठंडी, बढ़ेगा कोहरा

विज्ञापन
रविवार की सुबह लखनऊ में दिखा कोहरा। 
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में मोंथा तूफान का असर छंटने के बाद दिन के तापमान में उछाल देखने को मिला है। वहीं, रात को पारे में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। रविवार की सुबह कई इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला। दिन में गुनगुनी धूप के बाद भी माहाैल में हल्की ठंड का असर तारी रहा। सुबह शाम लोगों को हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हुई।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को लखनऊ में सुबह कोहरे और हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। वहीं, अगले दो दिन तक रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के संकेत हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री की बढ़त के साथ 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री की गिरावट के साथ 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।


बिगड़ने लगी राजधानी की हवा

रविवार को शहर का औसत एक्यूआई 143 रहा। गोमती नगर की हवा 241 एक्यूआई के साथ शहर में सबसे खराब रही। अलीगंज की हवा 87 सूचकांक के साथ हरे जोन में यानी बेहतर रही।
विज्ञापन


गोमतीनगर - 241 - ऑरेंज - बेहद खराब

लालबाग- 164- पीला - खराब

तालकटोरा - 133 - पीला - खराब
बीबीएयू - 124 - पीला - खराब

कुकरैल - 107 - पीला - खराब

अलीगंज - 87 - पीला - खराब

रविवार की सुबह लखनऊ में दिखा कोहरा। 

रविवार की सुबह लखनऊ में दिखा कोहरा। 

रविवार की सुबह लखनऊ में दिखा कोहरा। 

रविवार की सुबह लखनऊ में दिखा कोहरा। 

रविवार की सुबह लखनऊ में दिखा कोहरा। 

रविवार की सुबह लखनऊ में दिखा कोहरा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें