डीआरएम ने किया शुभारंभ
डीआरएम इलेवन व मीडिया एकादश के बीच हुआ पहला मैच
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के ऐशबाग रेलवे स्टेडियम में अब रात में खेल गतिविधयों को बढ़ावा मिलेगा। आधुनिक फ्लडलाइट का उद्घाटन गत दिवस डीआरएम गाैरव अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर एक टी-20 नाइट क्रिकेट मैच डीआरएम इलेवन व मीडिया एकादश के बीच हुआ। इसमें डीआरएम इलेवन का ने 10 विकेट से मैच जीत लिया।
पूर्वाेत्तर रेलवे के मंडलीय खेलकूद संघ की ओर से यह मैत्रीपूर्ण मैच कराया गया। डीआरएम गाैरव अग्रवाल के अतिरिक्त लखनऊ मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रुति गुप्ता, एडीआरएम नीतू और स्पोर्ट्स ऑफिसर धनंजय मिश्र की उपस्थिति में मैच का शुभारंभ हुआ। डीआरएम ने कहाकि मीडिया समाज और संस्थाओं के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करता है। उन्होंने मीडिया के सहयोग से रेलवे की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। डीआरएम ने नई फ्लडलाइट व्यवस्था के भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की बात कही। उन्होंने कहाकि यह रात्रिकालीन खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में सहायक होगी। इससे रेलवे खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय अभ्यास के बेहतर अवसर मिलेंगे। यह व्यवस्था खेल गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी।
डीआरएम इलेवन की धुंआधार पारी, मारी बाजी
मैत्री मैच में मीडिया एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। उन्होंने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 94 रन बनाए। डीआरएम इलेवन की ओर से शिव प्रताप सिंह, बलराम निषाद और पंकज कुमार सिंह ने एक-एक विकेट लिया। 95 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज राहुल यादव और पंकज कुमार सिंह ने शानदार बल्लेबाजी की। राहुल यादव ने 28 गेंदों पर नाबाद 43 रन बनाए। पंकज कुमार सिंह ने 37 गेंदों पर नाबाद 43 रनों की प्रभावशाली पारी खेली। बगैर कोई विकेट खोए 10.5 ओवरों में 98 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मैच के उपरांत गौरव अग्रवाल ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।
ऐशबाग स्टेडियम में अब रात में भी खेल को मिलेगा बढ़ावा, फ्लडलाइट का उद्घाटन
ऐशबाग स्टेडियम में अब रात में भी खेल को मिलेगा बढ़ावा, फ्लडलाइट का उद्घाटन
ऐशबाग स्टेडियम में अब रात में भी खेल को मिलेगा बढ़ावा, फ्लडलाइट का उद्घाटन