फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज खुले रहेंगे जलकल विभाग के कैश काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
आज खुले रहेंगे जलकल विभाग के कैश काउंटर
विज्ञापन


लखनऊ। त्योहारों को देखते हुए जलकल विभाग, नगर निगम लखनऊ ने राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्णय लिया है। इसके तहत 25 अक्टूबर को साप्ताहिक अवकाश के दिन भी विभाग के सभी कैश काउंटर और कैंप कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे, ताकि नागरिक अपने बिलों का भुगतान सुगमता से कर सकें।
विज्ञापन


जलकल विभाग के महाप्रबंधक ने जोन-1 से लेकर जोन-8 तक के सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। महाप्रबंधक ने स्पष्ट किया कि विभाग के अधिष्ठान व्यय, पाइपलाइन व अन्य मरम्मत तथा दैनिक अनुरक्षण कार्यों का भुगतान इसी राजस्व से किया जाता है। नगर में निर्बाध जलापूर्ति और जरूरी विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए राजस्व का समयबद्ध संकलन बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें