लखनऊ। मोहनलालगंज स्थित राजकीय हाईस्कूल परेहटा की गणित विज्ञान शिक्षिका निधि पालीवाल को राष्ट्रीय कला उत्सव 2025 के लिए उत्तर प्रदेश का राज्य स्तरीय नोडल (एस्कॉर्ट) नामित किया गया है। विज्ञान प्रगति डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष के राष्ट्रीय कला उत्सव 2025 का आयोजन महाराष्ट्र के पुणे शहर में 20 से 24 दिसंबर तक किया जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश से 12 विधाओं में कुल 26 प्रतिभागियों सहित कुल 3 एस्कॉर्ट शामिल होंगे। अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा माध्यमिक कार्यालय की ओर से निधि पालीवाल को एस्कॉर्ट नामित करने का आदेश दिया गया है।