प्रदेश के सभी निबंधन कार्यालय शीघ्र ही कंप्यूटरीकृत किए जाएंगे। इसके
लिए 20 फरवरी 2014 तक निविदा संबंधी सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
प्रदेश के स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने इस संबंध में
अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
उन्होंने अभी तक मात्र 20 कार्यालयों के
कंप्यूटरीकृत होने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने
कहा, प्रदेश के 354 उप निबंधक कार्यालयों में अभी तक मात्र 20 का ही
कंप्यूटरीकरण हो सका है तथा शेष 334 का कंप्यूटरीकरण किया जाना बाकी है।
इन कार्यालयों का कंप्यूटरीकरण होने से न केवल जनता को सुविधाएं मिलेंगी,
बल्कि इन कार्यालयों में पेपर वर्क भी कम हो जाएगा।
प्रमुख
सचिव बीएम मीणा ने बताया कि तकनीकी विशिष्टियों के निर्धारण संबंधी तकनीकी
बिड को शासन ने अनुमोदित कर दिया है।
निबंधन कार्यालयों में कंप्यूटरीकरण
का कार्य यथाशीघ्र पूरा कराने के लिए कार्यदायी संस्था यूपी इलेक्ट्रानिक्स
कारपोरेशन को भी निर्देशित कर दिया गया है।