फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्लोसिव मामले की जांच के लिए पहुंची NIA, एटीएस ने कहा- हो सकती है आतंकी साजिश

Fri, 14 Jul 2017 11:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी विधानभवन के सामने तैनात सुरक्षाकर्मी व अन्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी विधानसभा में मिले एक्सप्लोसिव मामले की जांच के लिए एनआईए व एटीएस की टीम असेम्बली पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन


वहीं, मीडिया से बात करते हुए यूपी एटीएस के आईजी असीम अरुण ने बताया कि इस पर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है और उन्होंने पूरी घटना को आतंकी साजिश होने की आशंका बताई।

आईजी ने कहा कि हम सीसीटीवी फुटेज के द्वारा पूरे मामले की जांच करेंगे और सख्त एक्‍शन लेंगे।

बता दें कि मामले में पहले ही विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने असेम्बली में विस्फोटक मिलने की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से कराने का एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीक्षित ने विधानसभा में विस्फोटक मिलने से जुड़े मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वक्तव्य आने के बाद कहा कि सदन में मिला विस्फोटक बहुत शक्तिशाली था। फोरेंसिक टीम ने जानकारी दी है कि इससे पूरे विधानभवन को उड़ाया जा सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें