फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एनएचएम कर्मियों ने वेतन व नियमितीकरण की मांग उठाई

विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश ने भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के वेतन व नियमितीकरण आदि की मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2005 से कार्यरत संविदा कर्मियों ने महामारी, टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य व ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके बावजूद दीपावली से वेतन भुगतान में विलंब से कर्मचारी परेशान हैं। संघ ने समयबद्ध वेतन, 10 वर्ष से अधिक सेवा वालों का समायोजन, स्पष्ट वेतन नीति, सामाजिक सुरक्षा लाभ और पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग की। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय, मंडल संयोजिका बिंदुमती, प्रदेश कोषाध्यक्ष अभयानंद व जिला सचिव राम ललित शुक्ला सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें