किसान पथ की स्लैब हुई क्षतिग्रस्त।
सरोजनीनगर। किसान पथ पर दरोगाखेड़ा के पास ओवरब्रिज की स्लैब से कंक्रीट की परत उखड़कर सड़क पर गिरने के मामले में बुधवार की सुबह 11 बजे एनएचएआई की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद टीम ने तत्काल क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
ओवरब्रिज की स्लैब के निचले हिस्से से कंक्रीट उखड़ने के कारण अंदर लगी लोहे की सरिया बाहर दिखाई देने लगी थी। सड़क पर कंक्रीट का मलबा गिरने से दुर्घटना का खतरा पैदा हो गया था। एनएचएआई टीम को कंक्रीट की परत उखड़ने की वास्तविक वजह अभी पता नहीं चल सकी है। यह तकनीकी जांच से ही पता चल सकेगा कि स्लैब को नुकसान किन कारणों से पहुंचा और इसका पुल की संरचनात्मक मजबूती पर कितना असर पड़ा है।
किसान पथ की स्लैब हुई क्षतिग्रस्त।
किसान पथ की स्लैब हुई क्षतिग्रस्त।
किसान पथ की स्लैब हुई क्षतिग्रस्त।
किसान पथ की स्लैब हुई क्षतिग्रस्त।