फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नादरगंज में एनएचएआई कराए फिनिशिंग का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। निर्माणाधीन लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड एक्सप्रेस वे पर नादरगंज के पास ट्रैफिक जाम को लेकर मंडलायुक्त ने सख्ती दिखाई है। शुक्रवार को यहां का निरीक्षण करने के बाद शनिवार को मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने परियोजना अधिकारी एनएचएआई को आदेश जारी करते हुए लिखा कि नादरगंज के फर्रुखाबाद चिल्लावा गांव में अतिक्रमण हटाए जाने के बाद भी जाम लग रहा है। एनएचएआई ने ड्रेन का निर्माण भी कराया है, लेकिन सड़क व ड्रेन के बीच की कच्ची पटरी पर फिनिशिंग का काम न होने से जाम लग रहा है। मंडलायुक्त ने ड्रेन का फिनिशिंग कार्य व ब्लैक टॉप बढ़ाने का काम जल्द से जल्द पूरा कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें