फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29,334 शिक्षक भर्तीः यहां पढ़िए जरूरी खबर

Thu, 11 Sep 2014 11:23 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षक के रिक्त 10 हजार से अधिक पदों के लिए चौथी काउंसलिंग 18 व 19 सितंबर को कराई जाएगी। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने इस संबंध में बुधवार को शासनादेश जारी कर दिया है। काउंसलिंग में इस बार 15 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद ने पहली बार उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित व विज्ञान के खाली 58,668 पदों में आधे पदों 29,334 पदों पर सीधी भर्ती का निर्णय करते हुए आवेदन मांगे थे।

इसके आधार पर अब तक तीन चरणों की काउंसलिंग कराने के बाद भी सभी पद नहीं भर सके हैं। पहले चरण की काउंसलिंग 7 व 8 जुलाई को कराई गई जिसमें मात्र 8500 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई।
विज्ञापन


दूसरे चरण की काउंसलिंग 23 व 24 जुलाई को हुई जिसमें 9500 काउंसलिंग कराने पहुंचे। तीसरे चरण की काउंसलिंग में 10 गुना अभ्यर्थियों को बुलाते हुए 21 व 22 अगस्त को कराई गई। अब चौथे चरण की काउंसलिंग में 15 गुन अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

तीसरे चरण में बुलाए गए थे 10 गुना अभ्यर्थी

शिक्षकों की भर्ती के लिए तीन चरणों में अभ्यर्थियों का धीला रवैया देखने के बाद सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने जिलेवार रिक्तियों का पूरा ब्यौरा मांगा था।

ब्यौरा मिलने के बाद चौथे चरण की काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस बार 15 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है। तीसरे चरण में 10 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।

आए हुए आवेदनों के आधार पर पहले चरण की काउंसलिंग 7 व 8 जुलाई को कराई गई। इसमें मात्र 8500 अभ्यर्थी ही शामिल हुए।

दूसरे चरण की काउंसलिंग 23 व 24 जुलाई को हुई, जिसमें 9500 अभ्यर्थी आए। तीसरे चरण की काउंसलिंग में 10 गुना अभ्यर्थियों को बुलाते हुए 21 व 22 अगस्त को काउंसलिंग कराई गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें