फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि में दो वर्षों के शोध कार्यों का  न्यूजलेटर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को आईक्यूएसी-रिसर्च हाईलाइट (आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ)  का द्वि-वार्षिक न्यूजलेटर जारी किया गया। इस न्यूजलेटर का उद्देश्य विश्वविद्यालय के फैकल्टी सदस्यों की ओर से किए जा रहे उत्कृष्ट शोध कार्यों को एकेडमिक और कॉर्पोरेट जगत तक पहुंचाना है, जिससे नए शोध अवसरों के रास्ते खुल सकें।  
विज्ञापन

कुलपति प्रो. मनुका खन्ना ने आईक्यूएसी की निदेशक प्रो. संगीता साहू व टीम के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर इस न्यूजलेटर का विमोचन किया। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह न्यूजलेटर संस्थान की शोध संस्कृति को मजबूत करने के साथ ही राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय की सकारात्मक छवि बनाने में सहायक होगा।
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें