फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले यूपी में मिलेगी 2,432 पदों पर नौकरियां

Thu, 16 Jun 2016 01:55 PM IST
महेंद्र तिवारी/अमरउजाला, लखनऊ

सार

  • कैबिनेट प्रस्ताव तैयार, वित्त विभाग की भी मिली सहमति
  •  एडीएम, एसडीएम व तहसीलदार न्यायिक के पद होंगे सृजित 
  • आशुलिपिक, पेशकार, अनुसेवक के पद भी प्रस्ताव में शामिल
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व विभाग में नया राजस्व न्यायिक कैडर बनाकर नए पदों के सृजन के प्रस्ताव पर वित्त विभाग की सहमति मिल गई है। नए कैडर में 2,432 पदों के सृजन का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


इसे जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी दिलाने की तैयारी है। सूत्रों ने बताया कि जिला स्तर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक और तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी न्यायिक व तहसीलदार न्यायिक के पदों के सृजन का प्रस्ताव तैयार किया गया है। 

इसके अलावा न्यायिक  अधिकारियों की सहायता के लिए आशुलिपिक, पेशकार व अनुसेवक के पद भी सृजित किए जा रहे हैं। एडीएम न्यायिक से पेशकार तक शासकीय नियुक्ति होगी। अनुसेवक के 608 पदों को आउटसोर्सिंग से भरे जाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


राजस्व विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस प्रस्ताव पर वित्त विभाग की भी सहमति मिल गई है। प्रस्ताव को परीक्षण के लिए विधायी विभाग के पास भेजा गया है। 

यहां से हरी झंडी मिलने के बाद इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। प्रदेश सरकार विधानसभा चुनाव के पहले इन सभी पदों पर भर्ती का काम पूरा कर लेना चाहती है।
विज्ञापन

जानें किन पदों पर कितनी होगी भर्ती

डेमो - फोटो : pti
प्रदेश में वर्तमान में मंडल से लेकर तहसील तक के प्रशासनिक अधिकारी ही राजस्व से जुड़े मामलों के निस्तारण का भी काम करते हैं। यह अधिकारी कानून-व्यवस्था से सीधे जुड़े होते हैं लिहाजा राजस्व से जुड़े मामलों के निपटारे का इनके पास पर्याप्त वक्त ही नहीं होता। 

नतीजतन मामले लंबे अर्से तक लटके रहते हैं। इसे देखते हुए ही प्रदेश सरकार ने इसी साल लागू की गई राजस्व संहिता में राजस्व वादों के समय से निस्तारण के लिए राजस्व न्यायिक कैडर का अलग से गठन का प्रावधान किया है। 

इन पदों के सृजन का प्रस्ताव
अपर जिलाधिकारी न्यायिक 60
उपजिलाधिकारी न्यायिक 305
तहसीलदार न्यायिक 243
आशुलिपिक    608
वरिष्ठ सहायक (पेशकार)608
अनुसेवक 608
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें