फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईआईए के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिले प्रमाणपत्र

विज्ञापन
बैठक करते पदा​धिकारी।
विज्ञापन
लखनऊ। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन लखनऊ चैप्टर ने शुक्रवार को पदाधिकारियों की नई नियुक्ति के बाद पहली कार्यकारिणी समिति की बैठक की। कानपुर रोड स्थित होटल में हुई बैठक में लखनऊ चेयरमैन विकास खन्ना ने बताया कि एक जुलाई से चैप्टर की नई कार्यकारिणी शुरू हुई है। इस दौरान नामित किए गए 150 पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र दिए गए। सदस्यों की ओर से यूपीसीडा, जीएसटी, नगर निगम और इन्कम टैक्स से जुड़ी समस्याओं पर सुझाव व समाधान की जानकारी मांगी गई। वहीं, एक निजी हॉस्पिटल की ओर से आईआईए डिस्काउंड ऑफर स्कीम के तहत प्रिविलेज कार्ड की लॉन्चिंग हुई। मुख्य रूप से अपर नगर आयुक्त नगर निगम अरुण कुमार गुप्ता, उपायुक्त उद्योग मनोज चौरसिया व आईआईए के 150 सदस्य परिवारों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें