एकेटीयू में शुक्रवार को ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग और आईबीएम की ओर से आयोजित ऑनलाइन इंटर्नशिप
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में शुक्रवार को ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग और आईबीएम की ओर से आयोजित ऑनलाइन इंटर्नशिप के प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। छात्रों को 60 घंटे का प्रोजेक्ट आधारित अनुभवात्मक ऑनलाइन इंटर्नशिप कराई गई। इसको 900 छात्रों ने पूरा किया है। इसमें छात्रों को नई तकनीकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, पाइथन, गिट हब आदि का प्रशिक्षण उद्योगों के विशेषज्ञों ने दिया। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि विकसित भारत के सपने को आत्मनिर्भरता से ही पूरा किया जा सकता है। इस अवसर पर डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रो. नीलम श्रीवास्तव, डीन यूजी प्रो. अनुराग त्रिपाठी, एसोसिएट डीन इनोवेशन डॉ. अनुज कुमार शर्मा, आईबीएम के मार्केटिंग हेड गगन अग्रवाल, आदि उपस्थित थे।