फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में ‘बेटा’ बन गया ‘बेटी’, हंगामा

Sat, 03 Jan 2015 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में शुक्रवार को बच्चा बदलने को लेकर हंगामा हो गया। जानकारी के मुताबिक, लोहिया अस्पताल की महिला इमरजेंसी के बेड नंबर 10 पर भर्ती रीना सिंह (10) का शुक्रवार सुबह आठ बजे प्रसव हुआ।
विज्ञापन


ओटी से निकली नर्स ने रीना के परिवारीजन विकास और दीपू को लड़का होने की सूचना दी। इसी बीच ओटी में दूसरी गर्भवती का भी प्रसव हुआ। बाद में रीना को जब वार्ड में लाया गया और गोद में बेटी दी गई तो परिवारीजन भड़क गए।

उनका कहना था कि नर्स ने रीना को लड़का होने की बात कही थी और अब गोद में बेटी है। परिवारीजन और पूरा स्टाफ लड़का-लड़की के चक्कर में हंगामा करने लगे जिससे करीब नौ बजे तक इमरजेंसी में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ। वहीं रीना के परिवारीजन दीपू का कहना था कि वो बच्चे का टेस्ट कराएंगे। वहीं, दूसरे परिवारीजन ने इस मामले में कुछ भी कहने से मना कर दिया।

इमरजेंसी स्टाफ की मानें तो बाद में सिस्टर ने गलती मान ली थी और समझाने के बाद मामला शांत हुआ। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनको इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। सुनने में कुछ गलती हुई होगी जिसकी वजह से इस तरह की घटना हुई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें