फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात को झाड़ियों में फेंका, जंगली जानवरों ने कर दिया ये हाल

Fri, 07 Dec 2018 03:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
सुल्तानपुर जिले में जन्म के बाद एक और बेटी के साथ क्रूरता सामने आई है। धम्मौर क्षेत्र में एक नवजात को मरने के लिए झाड़ियों में फेंक दिया गया। बच्ची को जंगली जानवरों ने नोंचकर घायल कर दिया। बृहस्पतिवार दोपहर बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों को जानकारी हुई तो उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना धम्मौर क्षेत्र के उघरपुर गांव में बृहस्पतिवार दोपहर सामने आई जब ग्रामीणों ने झाड़ी में एक बच्चे के रोने की आवाज सुनी। अयोध्या प्रसाद व विजय कुमार झाड़ी के पास पहुंचे तो एक नवजात को चादर में लिपटे देखा।

वह लहूलुहान था। नवजात के दाहिने कंधे से खून बह रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची एंबुलेंस से ग्रामीण बच्ची को लेकर जिला अस्पताल गए। चिकित्सक डॉ. अशोक यादव ने बच्ची का उपचार कर उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया।
विज्ञापन


डॉ. अशोक यादव ने बताया कि बच्ची के दाहिने कंधे के उपर का हिस्सा किसी जंगली जानवर ने नोंच डाला है। बच्ची की हालत बेहद नाजुक है। चिकित्सक ने जिला अस्पताल की ही एक नर्स को बच्ची की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी। देर शाम बच्ची की हालत नाजुक होने पर डॉ. संजय ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कराया।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें