फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल कंपनियों से ज्यादा स्मार्ट निकले उपभोक्ता

Tue, 31 Dec 2013 02:14 AM IST
ज्ञान सक्सेना/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ताओं ने इस बार एडवांस में ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के एसएमएस भेजकर मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों द्वारा 31 दिसंबर को मनाए जाने वाले ब्लैक डे की काट निकाल ली है।
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि हर साल की भांति इस बार भी बीएसएनएल सहित सभी निजी मोबाइल ऑपरेटर कंपनियां 31 दिसंबर व एक जनवरी को ब्लैक डे मनाएगी।

इस दौरान मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध सस्ती बातचीत व सस्ती दर के सभी एसएमएस पैकेज व टैरिफ स्थगित रहेंगे और उपभोक्ताओं से हर एसएमएस अथवा मोबाइल कॉल का पूरा चार्ज वसूला जाएगा।

ब्लैक डे के चलते अधिकतर मोबाइल उपभोक्ताओं ने दो दिन पहले से ही अपने परिचितों को न्यू ईयर के एडवांस एसएमएस भेज दिए।

इसके चलते बधाई संदेशों की भीड़ के कारण 31 दिसंबर को जाम होने वाले एसएमएस ट्रैफिक इस बार 29 दिसंबर से ही पटरी से उतरता नजर आया।

दूसरी तरफ बीएसएनएल प्रशासन ने इस बार न्यू ईयर पर अपने नेटवर्क को कंजेक्शन से बचाने के लिए विशेष इंतजाम का दावा किया है।

नेटवर्क सेवा से जुड़े एक जिम्मेदार अधिकारी ने बताया कि इसके लिए शहर में संचालित बीएसएनएल के सभी बीटीएस टावरों की अगले 36 घंटे तक विशेष तौर पर टेक्नीशियन टीम द्वारा निगरानी रखी जाएगी ताकि न्यू ईयर ट्रैफिक लोड के कारण इनमें गड़बड़ी न पैदा होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें