लखनऊ जू आने वाले दर्शक अब यहां बिना शोरगुल के चलने वाले बैटरी ऑपरेटेड वाहन की सवारी का लुत्फ ले सकेंगे।
बाहर से आने के बाद वाहन यहां 9 सितंबर से जू परिसर में खड़ा हुआ था। शुक्रवार को निदेशक जू की मौजूदगी में यहां घूमने आये वरिष्ठ नागरिक श्रीमोहन श्रीवास्तव ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।
पढ़ें- ZOO: नए डायरेक्टर अनुपम गुप्ता ने संभाला चार्ज
बैट्री ऑपरेटेड वाहन का अभी तक कोई टिकट तय नहीं किया गया है। लेकिन जल्द ही एडवाइजरी कमेटी के बैठक के बाद इसे तय किया जायेगा। निदेशक जू अनुपम गुप्ता ने बताया कि बाड़े में मौजूद सभी 23 काले हिरण स्वस्थ्य हैं।
पढ़ें- 21 हिरनों की मौत के बाद भी सो रहा प्रशासन!
एक हफ्ते पहले की लड़ाई में मामूली रूप से घायल काले हिरण का इलाज चल रहा है।
पढ़ें- जू निदेशक रेणु सिंह पर गिरी 'संक्रमण' की गाज
10 सितंबर के बाद से गायब चल रहे चिंपैंजी जेसन और निकिता शुक्रवार को लंबे समय के बाद दर्शकों के सामने प्रकटे। जू प्रशासन ने सुबह यहां चिकित्सकों की सलाह पर काले हिरणों के पास की बैरेकेडिंग हटा दी।
लखनऊ से जुड़ी और खबरों के लिए क्लिक करें-