फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉर्केट में आया स्कॉर्पियो का न्यू जनरेशन मॉडल

Wed, 08 Oct 2014 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कॉर्पियो अब न्यू जनरेशन के लिए तैयार है। सोमवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा ने लखनऊ स्थित एक होटल में न्यू जनरेशन स्कॉर्पियो लॉन्च की।
विज्ञापन


एम-हॉक इंजन (120 पीएस) के साथ स्कॉर्पियो अब नए लुक में मौजूद होगी।

कंपनी के मुख्य विपणन अधिकारी, ऑटोमोटिव डिविजन, विवेक नायर ने बताया कि नई कुशन सस्पेंशन तकनीक और एंटी-रोल तकनीक सहित नए चेसिस ने स्कॉर्पियो की सवारी और इसकी हैंडलिंग को काफ बेहतर बनाया है।

2002 में शुरू हुआ सफर अब 12 साल बाद स्कॉर्पियो के न्यू जनरेशन मॉडल तक पहुंच गया है। अब तक 4.5 लाख स्कॉर्पियो देश की सड़कों पर हैं।

नए मॉडल में ग्राहकों को 7, 8 और 9 सीट की एसयूवी चुनने का विकल्प होगा। वहीं इसे पांच रंगों में सात वैरिएंट में लाया गया है।

टॉप मॉडल एस10 होगा जिसकी एक्स शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये होगी। वहीं स्कॉर्पियो 4 व्हील ड्राइव में मौजूद होगी, जो कि किसी भी तरह की सड़कों पर इस वाहन को चलाने की आजादी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरत को देखते हुए टर्निंग रेडियस भी घटाकर 5.7 मीटर से 5.4 मीटर कर दिया गया है।

नायर का कहना था कि चमकीले एलईडी आइब्रोज, 17 इंच के नए एलॉय व्हील, नया रैप अराउंड बॉनेट, बॉनेट स्कूप, नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्ट रेन व लाइट सेंसर, टायर-ट्रॉनिक्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, नया पैनिक ब्रेक संकेत एसयूवी को सबसे अलग बना देते हैं।

वाहन की गति 140 किमी प्रति घंटा होने पर अलार्म आपको चेतावनी दे देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें