फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कासगंज से ऐशबाग के लिए नई ट्रेन को मिली हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों से लखीमपुर-सीतापुर रेलसंपर्क हुआ मजबूत

लखनऊ। कासगंज से ऐशबाग के लिए नई ट्रेन को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दे दी है। ट्रेन जल्द ही पटरी पर उतरेगी। इससे बरेली, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, लखीमपुर एवं सीतापुर आदि के यात्रियों को काफी राहत हो जाएगी।
विज्ञापन

नई ट्रेन की साैगात केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों से शुरू की जा रही है। श्री प्रसाद लंबे समय से तराई क्षेत्र को बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे मंत्रालय के साथ संपर्क में थे। यह नई रेल सेवा मैलानी, लखीमपुर खीरी एवं सीतापुर के लाखों यात्रियों को राजधानी लखनऊ तक पहुंचने में मदद करेगी। साथ ही प्रतिदिन आवागमन करने वाले यात्रियों, विद्यार्थियों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों को इस रेलगाड़ी के संचालन से लाभ होगा। इससे पूर्व जितिन प्रसाद के अनुरोध पर रेल मंत्रालय द्वारा आनन्दविहार-रक्सौल एक्सप्रेस तथा गोरखपुर-दिल्ली सत्याग्रह एक्सप्रेस के ठहराव को मैंगलगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव की स्वीकृति भी मिली थी। इससे क्षेत्रवासियों को नई दिल्ली, बिहार एवं गोरखपुर सहित अन्य प्रमुख स्थानों तक आने-जाने में सुविधा होगी। रेलवे अधिकारियों ने बतायाकि रेलमंत्री ने गाड़ी संख्या 15312/11 कासगंज ऐशबाग कासगंज एक्सप्रेस के परिचालन की स्वीकृति दी है। इस ट्रेन का शेड्यूल व नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें