फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कब से चलेगी अजमेर के लिए ये नई ट्रेन

Thu, 24 Apr 2014 08:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ख्वाजा गरीब नवाज के सालाना उर्स में जाने वाले जायरीनों की सुविधा के लिए रेलवे एक और अजमेर स्पेशल ट्रेन चलाएगा।
विज्ञापन


यह ट्रेन 25 अप्रैल और 2 मई को अलीपुर द्वार से रवाना होगी। ट्रेन 05711 अलीपुर द्वार जंक्शन से 25 अप्रैल एवं 2 मई को रात 11:55 रवाना होगी।

यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, कटिहार, नौगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, बलिया, मऊ जंक्शन, मोहम्मदाबाद, आजमगढ़, खोरासन रोड, शाहगंज, होते हुए लखनऊ पहुंचेगी।

यहां से ट्रेन मुरादाबाद, गाजियाबाद, रेवाड़ी, नारनौल, नीम का थाना, सवाईमाधोपुर, फुलेरा, किशनगढ़, मदार स्टेशनों पर रुकते हुए रात 9:00 बजे अजमेर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी यात्रा में ट्रेन 05712 अजमेर से सुबह 7.30 बजे प्रस्थान कर लखनऊ होते हुए तीसरे दिन सुबह 05:45 बजे अलीपुर द्वार जंक्शन पहुंचेगी।

ट्रेन में साधारण श्रेणी के 8, शयनयान श्रेणी के 4, एसी तृतीय के 1 और 2 एसएलआर बोगी होंगी।
लगेंगी अतिरिक्त बोगियांप्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन कई ट्रेनों में शयनयान श्रेणी की एक-एक अतिरिक्त बोगियां लगाएगा।

पीआरओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया ट्रेन लखनऊ जंक्शन-जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस में 23 अप्रैल को लखनऊ जंक्शन से और जबलपुर-लखनऊ चित्रकूट एक्स. में 24 अप्रैल को जबलपुर से शयनयान श्रेणी की एक अतिरिक्त बोगी लगेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें