फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ग्रीन कॉरिडोर शुरू होते हुए हनुमान सेतु के पास नया ट्रैफिक प्लान लागू

विज्ञापन
ग्रीन कॉरिडोर।
विज्ञापन
लखनऊ। ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे चरण पर यातायात शुरू होते ही शनिवार से हनुमान सेतु मंदिर के आसपास की ट्रैफिक व्यवस्था बदल दी गई है। जाम से निपटने के लिए लागू इस नए प्लान के तहत अब मंदिर के ठीक सामने से गुजरने वाले मुख्य मार्ग को बंद कर दिया गया है। अमर उजाला ने पिछले साल 7 अप्रैल को ही इस बदलाव की संभावना पर खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन


शुक्रवार तक आईटी चौराहे से परिवर्तन चौक जाने वाला ट्रैफिक हनुमान सेतु मंदिर के सामने से गुजरता था। शनिवार से इस रूट को बदल दिया गया है। अब आईटी चौराहे की ओर से आने वाले वाहनों को मंदिर के पहले ही बनी रोड पर मोड़ दिया गया है। यह ट्रैफिक मंदिर के पीछे ग्रीन कॉरिडोर से होते हुए गोमती पर बने हनुमान सेतु के पास निकलेगा, जहां से वाहन सीधे परिवर्तन चौक जा सकेंगे।

वहीं, परिवर्तन चौक से आईटी चौराहे की ओर जाने वाले ट्रैफिक की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह रूट पहले की तरह लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर-1 के सामने से गुजरेगा। हालांकि, जिन लोगों को हनुमान सेतु मंदिर या बीरबल साहनी मार्ग या निशातगंज की ओर जाना है, उनके लिए मंदिर के पीछे वाली रोड के सामने का कट खोल दिया गया है। पहले बीरबल साहनी मार्ग या मंदिर जाने के लिए चालकों को विश्वविद्यालय के गेट नंबर-2 तक जाकर यू-टर्न लेना पड़ता था। अब सीधे कट से मुड़ने की सुविधा मिलने के कारण ट्रैफिक का दबाव कम होगा और जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

लोग बोले- ग्रीन कॉरिडोर ने आसान किया सफर
समतामूलक चौक से डालीगंज पुल तक ग्रीन कॉरिडोर पर आवागमन शुरू होने पर शनिवार को अमर उजाला ने लोगों से बात की, तो लोगों ने बताया कि कॉरिडोर शुरू होने से उन्हें राहत हुई है। जाम में फंसना नहीं पड़ रहा है और दूरी भी कम हुई है।
कॉरिडोर ने एक कर दिया नया और पुराना लखनऊ
कॉरिडोर ने नए और पुराने लखनऊ को एक कर दिया है। पहले इस दूरी को तय करने में काफी समय लगता था। गोमतीनगर से यदि चौक, डालीगंज जाना हो तो काफी जाम में फंसना पड़ता था, समय भी लगता था।
- आमिर
शहर के बाहर-बाहर जाना बहुत आसान
आज मैं पहली बार यहां से निकल रहा हूं और अच्छा लग रहा है। ग्रीन कॉरिडोर से आवागमन आसान हुआ है। जिन लोगों को शहर के बाहर-बाहर जाना है, उनके लिए यह बहुत अच्छा है। समय भी बचेगा।
- अतुल मिश्रा
कॉरिडोर से बच रहा समय
कॉरिडोर बहुत शानदार है। इससे ट्रैफिक समस्या दूर हुई है। जाम का झंझट दूर हुआ है और समय भी आने-जाने में बचेगा। गोमतीनगर से डालीगंज तक पहले आधा घंटा लगता था, अब 10 मिनट लग रहा है।
- यासिर अब्बास

ग्रीन कॉरिडोर।

ग्रीन कॉरिडोर।

ग्रीन कॉरिडोर।

ग्रीन कॉरिडोर।

ग्रीन कॉरिडोर।

ग्रीन कॉरिडोर।

ग्रीन कॉरिडोर।

ग्रीन कॉरिडोर।

ग्रीन कॉरिडोर।

ग्रीन कॉरिडोर।

ग्रीन कॉरिडोर।

ग्रीन कॉरिडोर।

ग्रीन कॉरिडोर।

ग्रीन कॉरिडोर।

ग्रीन कॉरिडोर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें