लखनऊ। ब्रेन ट्यूमर कितना फैला है और मरीज पर इलाज का कितना असर हो रहा है, अब इसकी सटीक जानकारी आधुनिक इमेजिंग तकनीकों से मिलेगी। इससे मरीज की बीमारी के अनुसार इलाज की बेहतर योजना तैयार की जा सकेगी। ये जानकारी शनिवार को लोहिया संस्थान की न्यूक्लियर मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सत्यवती देसवाल ने कार्यशाला में दी।
विज्ञापन
ब्रेन ट्यूमर की इमेजिंग एवं प्रबंधन में नवीनतम प्रगति पर आयोजित कार्यशाला में उन्होंने बताया कि पीईटी स्कैन से ग्लायोमा जैसे ट्यूमर की पहचान और इलाज के प्रति उसकी प्रतिक्रिया का आकलन किया जा सकता है। डॉ. दीपक कुमार ने भी अपनी बात रखी। टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई के डॉ. अमेय पुराणिक और पीजीआइ के डॉ. सत्यव्रत वर्मा ने भी अनुभव साझा किए।