फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीजीआई में फ्रोजन शोल्डर के लिए नई तकनीक, 50 से अधिक मरीजों को लाभ

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई के पेन एंड पैलिएटिव केयर क्लीनिक ने फ्रोजन शोल्डर के मरीजों के लिए वन स्टॉप क्लीनिक शुरू की है। यहां डॉक्टरों ने इलाज की एक नई तकनीक विकसित की है। इससे मरीजों को लंबे समय तक दर्द से राहत मिल रही है।
विज्ञापन

विभाग के डॉ. संदीप गौतम की टीम ने यह तकनीक तैयार की है। इसमें प्लाज्मा-रिच प्लेटलेट (पीआरपी), पेन ब्लॉकर और फिजियोथेरेपी को एक साथ जोड़ा गया है। डॉ. गौतम ने बताया कि पहले सिर्फ पीआरपी और एक्सरसाइज दी जाती थी। पीआरपी से सूजन कम होती थी, पर राहत अस्थायी होती थी। टीम ने रणनीति बदलकर पेन ब्लॉकर को शामिल किया। इस बदली हुई तकनीक से मरीजों के दर्द में भारी कमी आई है। कंधे की मूवमेंट बेहतर हुई और जीवन की गुणवत्ता में सुधार देखा गया। अब तक 50 से ज्यादा मरीजों को इसका फायदा मिल चुका है।
आंकड़ों के मुताबिक, देश में करीब दो फीसदी आबादी फ्रोजन शोल्डर से पीड़ित है। 35 फीसदी डायबिटीज के मरीज भी इस समस्या से जूझते हैं। सर्दियों में यह समस्या अधिक बढ़ जाती है। देवरिया की सुमन पांडेय कई महीनों से कंधे और हाथ के असहनीय दर्द से जूझ रही थीं। सामान्य इलाज से आराम नहीं मिला तो उन्हें एडवांस पेन मैनेजमेंट के लिए भर्ती किया गया। इस थेरेपी के बाद उनका दर्द गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें