फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इनरव्हील क्लब 'अभ्युदय' की नई टीम ने संभाला पदभार

विज्ञापन
इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ ''अभ्युदय'' की  नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



लखनऊ। नई जिम्मेदारी और समाजसेवा के संकल्प के साथ इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ ''अभ्युदय'' ने नए सत्र की शुरुआत की। गोमतीनगर स्थित निजी होटल में आयोजित वार्षिक अधिष्ठापन समारोह में नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया। इसके साथ शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सड़क सुरक्षा से जुड़े जनहित कार्य कर समाज के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया।
समारोह में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु कमानी मुख्य अतिथि रहीं। सत्र 2026-27 के लिए डॉ. मीनू कृपाल ने अध्यक्ष, सुबूही अल्वी ने उपाध्यक्ष, पायल ने सचिव, रितु अरोड़ा ने कोषाध्यक्ष, विभा सिंह ने आईएसओ तथा रुचि बाला ने संपादक का पदभार संभाला। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारियों, वरिष्ठ सदस्यों और विभिन्न इनरव्हील क्लबों की अध्यक्षों की भी उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी ने तीन जरूरतमंद बच्चों की स्कूल की फीस जमा कराई। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को स्कूल बैग और स्टेशनरी दी गई। एक जरूरतमंद युवती को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन और सामान दिया गया। एक सिलाई मशीन भेंट की गई। 10 एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स को हेलमेट दिए गए। ''एक पेड़ बेटी के नाम'' अभियान के तहत 50 पौधे बांटे गए। वृद्धाश्रम को पंखे और सिविल अस्पताल को व्हीलचेयर भेंट की गई।

इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ ''अभ्युदय'' की  नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया।

इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ ''अभ्युदय'' की  नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया।

इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ ''अभ्युदय'' की  नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया।

इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ ''अभ्युदय'' की  नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया।

इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ ''अभ्युदय'' की  नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया।

इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ ''अभ्युदय'' की  नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया।

इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ ''अभ्युदय'' की  नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें