फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

STF Unit in Ayodhya: अयोध्या में स्थापित होगी एसटीएफ की नई यूनिट, आदेश जारी

Sat, 19 Mar 2022 07:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अयोध्या की संवेदनशीलता को देखते हुए नगर में एसटीएफ यूनिट स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर का निर्माण शुरू होने के बाद अयोध्या की बढ़ती संवेदनशीलता और महत्व को देखते हुए वहां एसटीएफ की एक यूनिट स्थापित की जाएगी। इस यूनिट में 1 निरीक्षक, 4 उप निरीक्षक, 4 कंप्यूटर ऑपरेटर और 3 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी आउटसोर्सिंग द्वारा लिए जाएंगे।

विज्ञापन


इस संबंध में सचिव गृह तरुण गाबा की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त पदों के सृजन के लिए प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय से मिला था।

प्रस्ताव को राज्यपाल के पास भेजा गया था, जिन्होंने निश्चित अवधि के लिए पदों का सृजन करते हुए एसटीएफ की यूनिट शुरू किए जाने को हरी झंडी दे दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें