लोहिया विधि विवि का सत्र शुरू
डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पहले सेमेस्टर का सत्र बुधवार को शुरू हो गया। क्लैट के माध्यम से एलएलबी ऑनर्स और एलएलम में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
पहले सेमेस्टर के छात्रों को कार्यक्रम के तहत पहले दिन शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। इससे पहले कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो. एसके भटनागर ने छात्रों का स्वागत करते हुए विधि शिक्षा के नए आयामों के बारे में बताया। इस अवसर पर डीन एकेडमिक्स प्रो. सीएम जरीवाला, एचओडी डॉ. वी विशालाक्षी, चीफ प्रॉक्टर डॉ. मनीष सिंह समेत कई मौजूद रहे।