फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बदल जाएगी स्कूलों की टाइमिंग

Sat, 01 Nov 2014 09:11 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन आने वाले राजकीय व सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज शनिवार से एक घंटा पहले खुलेंगे।
विज्ञापन

यानी सुबह 9:50 के बजाय अब 8:50 बजे से स्कूल खुलेंगे।

स्कूलों की छुट्टी दोपहर 2:50 बजे होगी। पहले स्कूल शाम 3:50 बजे तक चलते थे।

प्रमुख सचिव माध्यमिक डॉ. सूर्य प्रताप सिंह की ओर से इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है।

शासनादेश के अनुसार जाड़े में स्कूलों का समय एक अक्तूबर से 31 मार्च तक यही रहेगा। हालांकि इस बार विलंब से शासनादेश होने के कारण एक नवंबर से इंटर कॉलेजों का समय बदला जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं गर्मियों में कॉलेज खुलने का समय सुबह साढ़े सात बजे से 12:30 बजे तक ही लगेंगे। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। गर्मी में स्कूल एक अप्रैल से 30 सितंबर तक चलेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें