फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ अग्निकांड में नया खुलासा: बिजली लोड बढ़ाने में लापरवाही, एक्सईएन सुशील कुमार SIT जांच के घेरे में

Wed, 24 Jun 2026 08:35 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अग्निकांड की जांच में बिजली लोड बढ़ाने से जुड़ी कथित लापरवाही सामने आई है। जांच टीम यह पता लगा रही है कि निर्धारित क्षमता से अधिक बिजली खपत होने के बावजूद समय पर आवश्यक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। मामले में संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच जारी है और जवाबदेही तय की जा रही है।
विज्ञापन
लखनऊ अग्निकांड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगंज के कोचिंग सेंटर में लगी आग की एसआईटी की जांच में बिजली विभाग के एक और अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) सुशील कुमार जांच के घेरे में आ गए हैं। कोचिंग सेंटर के बड़े विद्युत लोड को सुशील कुमार ने भी बढ़ाने में सबसे पहले लापरवाही बरती है। यह विद्युत लोड पिछले वर्ष 2025 में सामान्य मौसम में भी बढ़ा था, मगर सुशील ने उपभोक्ता वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला को उसे बढ़ाने के लिए नोटिस नहीं भेजी।

विज्ञापन


सुशील कुमार वर्ष 2025 में डालीगंज खंड के एक्सईएन के रूप में तैनात थे, वर्तमान में 33 केवी एक्सईएन हैं। वीरेंद्र के बिजली कनेक्शन का लोड वर्ष 2025 में 20 किलोवाट के मुकाबले सितंबर में 25.2 किवा, अक्तूबर में 24.3 किवा, नवंबर में 21.6 किवा लगातार तीन माह बढ़ा रहा। 

इसकी जानकारी बिजली अफसरों को भी नहीं थी। सुनवाई में गए बिजली इंजीनियरों को एसआईटी के सदस्य अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात, एडीजी लखनऊ जोन प्रवीर कुमार ने जानकारी दी कि दो-दो बार स्वीकृत से ज्यादा लोड पर बिजली खपत का रिकॉर्ड आने पर लापरवाही बरती गई। बिजली की जो टीम एसआईटी के समक्ष पेश हुई वह अफसरों के सवाल का ठीक से जवाब नहीं दे सकी। सुनवाई के निदेशक स्तर के अफसरों को दोबारा बुलाया गया है।

7500 उपभोक्ताओं को बढ़ाया विद्युत लोड

वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला के बिजली कनेक्शन का विद्युत लोड न बढ़ाने के आरोप में निलंबित किए गए एक्सईएन गौरव कुमार ने 15 नवंबर 2025 से 15 जून 2026 तक 7500 उपभोक्ताओं का अनुमानित 10 मेगावाट विद्युत लोड बढ़ाया है।दरअसल, गौरव कुमार ने बुधवार एमडी रिया केजरीवाल को कार्यकाल के दौरान 35 हजार उपभोक्ताओं के विद्युत लोड बढ़ाने, नाम परिवर्तन, गलत बिल सही करने, सोलर संबंधी समस्या का निराकरण करने की रिपोर्ट सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें