फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल को इस तरह दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

Fri, 29 Jan 2016 05:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन विधान भवन पहुंचने पर राज्यपाल राम नाईक को राष्ट्रपति के नए दिशा-निर्देश के तहत गार्ड ऑफ आनर दिया गया। इसके बाद राज्यपाल विधान भवन गए।
विज्ञापन


विधान भवन पहुंचने पर राज्यपाल का स्वागत सभापति विधान परिषद ओम प्रकाश शर्मा व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने किया। राज्यपाल ने सदन में अपना अभिभाषण पढ़ा एवं सत्र बुलाने करने की घोषणा की।
विज्ञापन


अभिभाषण खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, संसदीय कार्यमंत्री आजम खां और लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह ने उनका अभिवादन किया और विदाई दी।

ये है पुरानी व्यवस्था
राज्यपाल सुबह 10.55 बजे राजभवन से चलकर 10.57 बजे विधान भवन पहुंचेंगे।

सीएम, विधान परिषद के सभापति, विधानसभा अध्यक्ष, प्रमुख सचिव उनकी अगवानी करेंगे।

सदन में राज्यपाल के दाईं तरफ विधान परिषद सभापति व बाईं तरफ विधानसभा अध्यक्ष बैठेंगे। राज्यपाल अभिभाषण पढ़ेंगे और फिर उन्हें धन्यवाद दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें