फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरानगर समेत नए इलाकों में 31 तक पहुंचेगी पीएनजी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरानगर समेत नए इलाकों में 31 तक पहुंचेगी पीएनजी
विज्ञापन

शहर के कई नए इलाकों के घरों की किचन तक 31 अक्तूबर तक पीएनजी पहुंच जाएगी। सप्लाई से जुड़ी ग्रीन गैस कंपनी (जीजीएल) इसके साथ पुराने पीएनजी कनेक्शनों की निशुल्क जांच भी करेगी।
यह जानकारी कंपनी प्रबंध निदेशक संजीव मेधी ने शुक्रवार को दी। बताया कि अनलॉक के बाद सीएनजी पंपों से सन्नाटा कम हुआ है। हालांकि, खपत को मार्च से पहले तक लाने में अभी काफी समय लगेगा।
विज्ञापन

सात माह से स्कूली वैन व बसों का संचालन न होने से सीएनजी की दैनिक खपत 80 से 82 हजार किलो तक ही रह गई है। ऐसे में अब कंपनी पीएनजी सेवा को शहर में बढ़ाने में जुटी है।
इसके तहत शारदा नगर योजना से जुड़े रुचिखंड, रविखंड, रजनीखंड, रतनखंड सहित इंदिरानगर, गोमतीनगर, विस्तार, कानपुर रोड एलडीए व वृंदावन योजना के नए सेक्टरों में सप्लाई लाइन बिछा ली गई है।
विज्ञापन

31 अक्तूूबर तक चिह्नित इलाकों में पीएनजी कनेक्शन घरों तक पहुंचाने का काम पूरा किया जाएगा। इससे सीएनजी की खपत में आई कमी से होने वाले नुकसान की कुछ हद तक भरपाई हो सकेगी। वहीं, कंपनी पुराने पीएनजी कनेक्शन में लीकेज रोकने को लेजर तकनीक से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें